16000 लोगों को नई जिंदगी देने वाले दिल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

अहमदाबाद। गुजरात के चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का निधन हो गया है। 16 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत ने लोगों को गम के साथ-साथ हैरत में डाल दिया है। बताया गया है कि वह पूरी तरह ठीक थे और एक दिन पहले अपने मरीजों का इलाज भी कर रहे थे।

डॉ. गौरव गांधी गुजरात के जामनगर के रहने वाले थे। सोमवार रात तक उन्होंने अपने मरीजों का इलाज किया। उसके बाद घर आए और खाना खाकर सोने चले गए। घरवालों का कहना है कि न तो उनके व्यवहार में कोई अंतर दिखा और न ही उनकी सेहत में कोई दिक्कत नजर आ रही थी। हालाँकि सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सीने में दर्द महसूस होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरव गांधी की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उनके बहुत से मरीज भी अस्पताल के बाहर पहुंचे और उन्हें नया जीवन देने वाले डॉक्टर की मौत पर रोते हुए दिखे।

हाल्ट हार्ट अटैक से जुड़े थे
गौरव गांधी ने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई जामनगर से पूरी की थी।इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद से जामनगर से की थी। इसके बाद उन्होंने डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढ़ाई अहमदाबाद से पूरी की थी। इसके बाद से गौरव गांधी जामनगर में ह्दय रोगियों का इलाज कर रहे थे।

उन्होंने काफी कम समय में अपने बेहरीन चिकित्सा सेवाओं से अच्छा नाम अर्जित कर लिया था। डॉ. गौरव गांधी खुद हाल्ट हार्ट अटैक मुहिम से जुड़े हुए थे और हार्ट अटैक के मामले में कमी लाने और लोगों को जागरूक करते थे। फेसबुक पर बने ग्रुप में उनके वीडियो भी मौजूद हैं। जिसमें उन्होंने हार्ट का एक मार्वलस ऑर्गन कहकर संबोधित किया है।

Exit mobile version