गाजियाबाद निकाय चुनाव 2023: लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, खोड़ा नगर पालिका से जीतने वाले सभासदों की लिस्ट, जानिए सभी के नाम

गाजियाबाद। गाजियाबाद की नगर पालिका लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, खोड़ा-मकनपुर के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहाँ चारों नगर पालिका से जीते सभासदों की सूची देख सकते हैं।

बता दें लोनी नगर पालिका से राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी रंजीता धामा जीत गई हैं। वे लगातार दूसरी बार चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने 18089 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा प्रधान को हराया है। खोड़ा नगर पालिका सीट से मोहिनी शर्मा जीती हैं। मोहिनी के पति अमरपाल शर्मा पूर्व विधायक हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रीना शर्मा को हराया है। मुरादनगर नगर पालिका से बसपा के पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी छम्मी चेयरमैन बन गई हैं। उन्होंने 1390 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अरोड़ा को हराया है। भाजपा प्रत्याशी रमा देवी यहां तीसरे स्थान पर रही हैं। मोदीनगर नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद वैशाली जीते हैं। इन्होंने बसपा प्रत्याशी को हराया है।

Exit mobile version