गाजियाबाद में विधायक के काफिले पर पथराव, 10 घायल

मोदीनगर। नगर निकाय चुनाव में गुरुवार शाम मतदान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे मुरादनगर की कच्ची सराय कालोनी में भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी व उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया गया। पथराव में विधायक अजीतपाल त्यागी समेत 10 लोग घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लाठी फटकार का आरोपियों को दौड़ाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विधायक अजीतपाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, भाजपा मंडल प्रभारी संदीप त्यागी केएन इंटर कॉलेज से अन्य लोगोंं के साथ पैदल ही ओलंपिक तिराहे की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी थे। वह आजाद मार्केट के पास पहुंचे तो वहां गली में खड़े 50 से अधिक युवकों ने विधायक के काफिले पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं युवक विधायक के पीछे भी दौड़े। पथराव होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। विधायक अजीतपाल त्यागी जमीन पर गिर पड़े। पैर में पत्थर लगने पर वह चोटिल हो गये। इसके अलावा पत्थर लगने से विधायक के गनर हंसराज, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पंकज गर्ग, विक्की, फोटोग्राफर हरी समेत 10 लोग घायल हो गये।

विधायक अजितपाल त्यागी का कहना है कि बसपा प्रत्याशी छम्मी जो पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी हैं, उनके समर्थकों ने भाजपा समर्थकों से हाथापाई की। इसी बीच पथराव भी कर दिया। इसकी सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपितों ने उनके ऊपर भी पथराव कर दिया।

सूचना पर विधायक अजितपाल त्यागी का कहना है कि उनके कुछ समर्थक मतदान करने जा रहे थे, तभी बसपा प्रत्याशी छम्मी जो पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी हैं, उनके समर्थकों ने भाजपा समर्थकों से हाथापाई कर दी। इसी बीच पथराव भी कर दिया।

सूचना पर डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार, एसीपी निमिष पाटिल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने कच्ची सराय कॉलोनी व आसपास फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। डीसीपी का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश चल रही है।

Exit mobile version