निकायों की वार्डवार सूची भी जारी, जानिए सभी सीटों का आरक्षण

File photo

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने नगर निकायों के अध्यक्ष की सीट के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम में लगातार दूसरी बार महिला मेयर चुनी जाएंगी। घोषित आरक्षण सूची में मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। पिछली बार भी महिला को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया गया था।

गाजियाबाद जिले में चार नगर पंचायतें हैं। इस बार चेयरमैन चुनाव के लिए फरीदनगर व निवाड़ी अनारक्षित हैं। बाकी दो नगर पंचायतों के आरक्षण किया गया है। डासना पहले की तरह महिला के लिए आरक्षित रहेगी। पतला ओबीसी महिला के लिए रिजर्व कर दी गई है।

7 दिन के अंदर आपत्तियां करानी होगी दर्ज
इसके अलावा नगर पंचायत फरीदनगर में चेयरमैन की सीट अनारक्षित हुई है। सात दिन के अंदर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद सुनवाई होगी और नगर निकायों में आरक्षण पर अंतिम मोहर लगेगी। लोनी, खोड़ा और मुरादनगर महिलाओं के लिए सीट रिजर्व हुई हैं। जबकि मोदीनगर पालिका में चेयरमैन की सीट अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।

Exit mobile version