देश विरोधी सामग्री के चलते बंद किए गए 110 यूट्यूब चैनल

File Photo

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि देशविरोधी सामग्री प्रसारित करने के मामले में दिसंबर, 2021 से अब तक 110 यूट्यूट चैनलों को बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि देश के खिलाफ प्रसारित सामग्री पर केबल टीवी कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

ठाकुर ने कहा कि 248 यूआरएल भी बंद किए गए हैं। वहीं, फेक न्यूज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट ने 1160 फेक न्यूजों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि देशभर में 31 दिसंबर, 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार 4.27 लाख पेंशनर जेलों में बंद हैं।

एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर, 2014 में यह संख्या 2.82 लाख थी, जो 2021 में बढ़कर 4.27 लाख पहुंच गई। जेलों में बंद इन पेंशनरों में से 90,037 लोग अनुसूचित जाति वर्ग के हैं। वहीं, 42,211 लोग अनुसूचित जनजाति और 1.51 लाख अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के लाभार्थियों में 60 से ऊपर के 5,67,116 लोग
देश में फिलहाल 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,67,116 लोग राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से जुड़े हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि ये वे लोग हैं, जिन्होंने एनपीएस के तहत 60 वर्ष तक योगदान दिया, अब उन्हें इसका लाभ मिल रहा है। अब तक पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू की दी गई है।

इससे पहले रविवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज, असभ्यता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की ज़रूरत पड़ी तो मंत्रालय पीछे नहीं हटेगा। अश्लीलता, गाली-गलौज रोकने के लिए हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

Exit mobile version