‘हिंदुत्व झूठ पर टिका है’, धर्म का अपमान करने पर कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार गिरफ्तार

बैंगलूर। कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार एक बार अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में आ गए। उन्होंने हिंदुत्व को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई। बजरंग दल के नेता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस ने चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

बजरंग दल ने इसके बाद चेतन कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब मंगलवार को चेतन कुमार को बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेतन कुमार ने हिदुत्व को लेकर ट्वीट किया था कि, ‘हिंदुत्व झूठ पर टिका है’। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा था कि, ‘भारतीय ‘राष्ट्र’ उस वक्त शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे, एक झूठ ये भी है कि 1992: बाबरी मस्जिद ‘राम की जन्मभूमि’ है। एक अन्य झूठ उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के ‘हत्यारे’ हैं। एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है’। चेतन कुमार के इस ट्वीट की वजह से बवाल मच गया और बजरंग दल ने इसका विरोध किया।

हिजाब विवाद में भी आया था नाम
पहले भी कई बार चेतन इस तरह के बयानों के चलते कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। बीते दिनों भी हिजाब विवाद के कारण खबरों में बने हुए थे। दरअसल, उनपर आरोप था कि उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई के दौरान एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Exit mobile version