गाजियाबाद में 11वीं मंजिल से कूदकर प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी शादी

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की गरिमा गार्डन की शालीमार सिटी सोसायटी में गुरुवार की दोपहर 11वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे बाद महिला की शिनाख्त हो पाई।

दोपहर तीन बजे के बाद शालीमार सिटी सोसाइटी के इबोनी टावर के बी ब्लाक से महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सोसाइटी के गार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सके बाद पुलिस ने टावर के सभी फ्लैट में जाकर लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद महिला की शिनाख्त ऐश्वर्या (27) पत्नी विवेक निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। वह शालीमार सिटी के सैंडल टावर में अपनी दोस्त प्रीति श्रीवास्तव के घर पर 14 फरवरी को आई थी। उनकी दोस्त स्कूल गई थी और घर में कोई नहीं था। प्रीति जब घर लौटी तो उसे ऐश्वर्या फ्लैट पर मौजूद नहीं मिली। जब वो तलाशती हुई नीचे आई तो अन्य महिलाओं ने ऐश्वर्या के खुदकुशी करने की जानकारी दी।

मृतका पूर्व में शालीमार गार्डन में रहकर एक मीडिया संस्थान में काम करती थी। करीब दो वर्ष पहले उनकी शादी गोरखपुर के रहने वाले विवेक से हुई थी। उनके पति विवेक हावड़ा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। प्रीति श्रीवास्तव ने ही उनका कन्यादान किया था, इसलिए उनके यहां आना जाना था। इसके बाद महिला के पुलिस कांस्टेबल ससुर सूर्यकांत राय को मामले की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जांच में सामने आया है कि महिला करीब 3:30 बजे सैंडल टावर से निकलकर इबोनी टावर की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इसके बाद वह लिफ्ट से 11वीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचीं, जहां उन्होंने हाउस कीपिंग स्टाफ के गद्दे, कपड़े आदि को रेलिंग के पास लगाया। इसके बाद ऊपर से छलांग लगाई है।

2 दिसंबर को बेटा जन्मा, 3 दिसंबर को मौत
प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि 2 दिसंबर 2022 को ऐश्वर्या ने एक बेटे को जन्म दिया था। अगले ही दिन 3 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई। इस हादसे से ऐश्वर्या तनाव में थी। खुदकुशी की अन्य कोई वजह किसी को पता नहीं है।

Exit mobile version