आरबीआई ने नए साल में द‍िया झटका, ब्‍याज दरें बढ़ी

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of Inida) ने आम जनता को महंगाई का एक और झटका दिया है। आरबीआई (RBI) ने आज मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया। लगातार छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने मौद्रिक समीक्षा बैठक की डिटेल साझा की। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय बैक के इस फैसले से बैंकों से मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा। होम लोन, कार लोन, पर्नसल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। साल 2022 से अब तक रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी पर पहुंच गया है। आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए सख्त फैसले करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.6 फीसदी रह सकती है। वहीं वित्तयी वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सीपीआई 5 फीसदी करने का अनुमान है। आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी से जहां लोन महंगा हो जाएगा। ईएमआई की बोझ बढ़ जाएगी, तो वहीं दूसरी ओर फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी मिलेगी। बैंक जहां कर्ज को महंगा कर देगी तो दबूसरी ओर एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों को भी बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2022 से अब तक रेपो रेट 5 बार बढ़ोतरी कर चुकी है। ये छठी बार फिर से की गई है।

गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। जैसा अनुमान था, वैसे ही नतीजे सामने आए है। बीते साल 5 बार लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी की। पिछले साल दिसंबर 2022 में इसमें 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसे बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया गया था।

Exit mobile version