स्कूटी पर आशिकी पड़ी भारी, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क पर खुल्लम खुल्ला प्रेम के इजहार का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। वहीं, लड़की स्कूटी पर लड़के के गले से लिपटी हुई है। मामले में लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक चलती स्कूटी को लड़का चला रहा है और लड़की उसके आगे उल्टी बैठी हुई और बीच-बीच में उसे Kiss कर रही है। लड़का-लड़की की इन हरकत को देखकर स्कूटी के आस-पास चल रहे लोग एकदम से हैरान रह गए तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्मी अंदाज में चल रहे इन दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कि वायरल हो गया।

फिलहाल वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आई, लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने तुंरत जांच के आदेश दिए, जिसके बाद खोजबीन चालू हुई और आज सुबह पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी गर्लफ्रेंड की भी पहचान हो गई है जो कि नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने धारा 294, 279 के तहत ये एक्शन लिया है। लड़की के बारे में कोई जानकारी अभी पुलिस ने नहीं दी है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

Exit mobile version