प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में मनाया जायेगा प्रथम उत्तरायणी सांस्कृतिक महोत्सव

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में शनिवार को पहला उत्तरायणी सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाएंगे। इसके लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है तथा प्रशासन से भी इसकी अनुमति प्राप्त कर ली गई है।

उत्तरायणी महोत्सव सुबह 11-8 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में सुबह पहले प्रभात फेरी, खिचड़ी प्रसाद वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में झोड़ा नृत्य, बीन बाजे के साथ छोलिया नृत्य, दीप प्रज्ज्वलन और देव आवहान शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम को उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति रहेगी जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा सत्येंद्र परिंदयाल, शशि ढोंडियाल, हेमा रावत, भारती ढोंडियाल, बिशन सिंह हरियाला, आस्था नौटियाल संगीत निर्देशक गोपाल नेगी के साथ बिखेरेंगे।
इस कार्यक्रम के लिए सभी लोग उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Exit mobile version