• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home ख़बरें राज्यों से

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासियों को बताया ‘राष्ट्रदूत’, इंदौर की जमकर की तारीफ

by Hamara Ghaziabad Staff
January 9, 2023
in ख़बरें राज्यों से
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासियों को बताया ‘राष्ट्रदूत’, इंदौर की जमकर की तारीफ

File Photo

Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में भारत के विकास कार्यों का बखान किया। प्रधानमंत्री ने विदेशों में रह रहे भारतीयों को उन देशों में भारत का राष्ट्रदूत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैसे हम सभी जिस शहर में है वो भी अपने आप में अद्भुत है, लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है और मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है।

ADVERTISEMENT

17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का औपचारिक उदघाटन सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर गयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी मौजूद रहें। इंदौर में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की निगाहें भारत पर हैं और दुनिया यह जानने के उत्सुक रहती है कि भारत क्या कर रहा है। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत ने तरक्की की और पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। मोदी ने प्रवासियों को विदेशों में भारत का राष्ट्रदूत करार दिया। भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए भविष्य की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि ये प्रवासी सम्मेलन खास है क्योंकि आजादी के अमृतकाल में आयोजित हो रहा है। हम प्रवासियों को अलग-अलग देशों में उपलब्धियों के साथ देखते हैं तो एक भारत-श्रेष्ठ भारत की तस्वीर साकार होती है। भारत की संस्कृति और शांति का संदेश के साथ आप लोकतंत्र की जन्मभूमि भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। प्रवासी विदेशी धरती पर भारत के राष्ट्रदूत हैं। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को विदेशों में भारती की संस्कृति, योग, कला के साथ मोटे अनाज (मीलेट्स)का प्रचार करने का आव्हान भी किया। मोदी ने कहा कि भारत में अब विश्व का नालेज सेंटर ही नहीं स्किल कैपिटल बनने का भी सामर्थ्य रखता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व की भारत पर निगाह और उत्सुकता है कि भारत क्या करने जा रहा है। इसकी भी वजहें हैं। वैश्विक कठिन दौर में भारत में निःशुल्क 220 करोड़ वैक्सीन दिए। वैश्विक अस्थिरता में आर्थिक तरक्की की। सबसे बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम बन चुका है। इलैक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग हब बन गया है। तेजस जैसे विमान और अरिहंत जैसी नाभिकिय पनडुब्बी हम बना रहे हैं। कैशलेस इकोनामी बन चुके हैं। हर दिन दुनिया के 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। वैश्विक मंच पर अब भारत की बात अलग मायने रखती है। यह भारत का बढ़ता सामर्थ्य प्रदर्शित करता है। इसी के चलते दुनिया में भारत के प्रति जिज्ञासा बढ़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग कहते हैं इंदौर एक शहर है, मैं कहता हूं इंदौर एक ‘दौर’ है। यह वह दौर है जो समय से आगे चलता है, फिर भी विरासत को समेटे रहता है। यहां काफी कुछ है, जो आपकी इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा। पास ही में महाकाल के महालोक का दिव्य और भव्य विस्तार हुआ है। आशा करता हूं कि आप सब वहां जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लेंगे। अद्भुत अनुभव का हिस्सा भी बनेंगे। वैसे हम सभी जिस शहर में है, वह अपने अद्भुत खानपान के लिए मशहूर है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अलग पहचान साबित की है। खाने-पीने के लिए अपन का इंदौर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लाजवाब है। यहां पोहे का पैशन, कचोरी, समोसे, शिकंजी… जिसने भी इसे चखा, उसके मुंह का पानी नहीं रुका, जिसने इसे चखा, उसने कहीं और मुड़कर नहीं देखा। इंदौर में 56 दुकान, सराफा प्रसिद्ध है ही। इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की राजधानी भी है। मुझे यकीन है कि आप यहां के अनुभव नहीं भूलेंगे, औरों को भी यहां आने को कहेंगे।

ShareTweetSendShare
Previous Post

गाजियाबाद में 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

Next Post

सपा के ट्विटर हैंडल संचालक की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, पुलिस ने दी चाय तो बोले- इसमें जहर हो सकता है

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

March 30, 2023
मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं लगाता नहीं: राहुल गांधी

अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, बीजेपी भड़की

March 30, 2023
भगवंत मान ने विधानसभा में किया एलान, भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब में रहेगी छुट्टी

भगवंत मान की बेटी को खालिस्तान समर्थकों ने दी धमकी, फोन पर की गाली-गलौज

March 30, 2023
अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना, बोले- मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में प्रवेश कराना चाहते हैं कुछ लोग

‘मोदी को फंसाने के लिए बनाया था दबाव’, अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

March 30, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

March 30, 2023
मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं लगाता नहीं: राहुल गांधी

अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, बीजेपी भड़की

March 30, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version