युवक के पेट में मिले 187 सिक्के, दो घंटे की सर्जरी से निकाले

बालकोट। कर्नाटक के बालकोट में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। एक शख्स के पेट की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने पेट से 187 सिक्के बरामद किए है।

रायचूर जिले के लिंगसुगुर शहर के रहने वाले दयमप्पा हरिजन को पेट दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। दयमप्पा को उल्टियां भी हो रही थीं। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूल गया था। डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाया तो उसके पेट में सिक्कों जैसी आकृतियां दिखाई दीं हैं। पुष्टि करने के लिए डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की। इसके बाद उसकी उसकी सर्जरी करने का फैसला किया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी की तो पेट से 187 सिक्के निकाले गए।

वहीं हनागल श्री कुमारेश्वर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें यहां भर्ती कराए गया था, जिसके पेट से 187 सिक्के मिले हैं। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों में से एक डॉक्टर ईश्वर कलबुर्गी ने बताया कि वह एक मनोरोग से पीड़ित था और पिछले 2-3 महीनों से सिक्के निगल रहा था। वह उल्टी और पेट में परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल आया था। पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और एंडोस्कोपी की। डॉक्टर ने कहा कि मरीज ने कुल 187 सिक्के निगल लिए थे। जिनमें पांच रुपये के 56, दो रुपये के 51 और एक रुपये के 80 सिक्के बरामद किए गए हैं। डॉक्टर ने कहा कि शख्स ने दो से तीन महीने के अंदर कुल 1.5 किलोग्राम सिक्का निगल लिया है।

सर्जरी करने में लगा 2 घंटे का वक्त
सिक्का निगलने के कारण मरीज का पेट काफी फैल गया था और कई सारे सिक्के पेट के अंदर फंस गए थे। डॉक्टर को सर्जरी करने में लगभग 2 घंटे का समय लगा फिलहाल ऑपरेशन के बाद पानी की कमी और अन्य छोटी-मोटी समस्याओं के लिए उसका इलाज किया जा रहा है, फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है।

Exit mobile version