श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात: ममता को मोहम्मद शरीक ने मार डाला, शादीशुदा होकर भी पीछे पड़ा था

चंडीगढ़। श्रद्धा वाकर मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस बीच चंडीगढ़ में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ममता के तौर पर हुई है। आरोपित मोहम्मद शरीक बिहार का रहने वाला है।

शहर के बुड़ैल में किराये के घर में रहने वाली मृतका ममता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील बेनीगंज के गांव मलाहपुर की रहने वाली थी। मृतका की मां चंपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को ममता घर पर अकेली थी। मां काम पर गई हुई थी, जबकि छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। उसी समय आरोपित उसके घर में घुसा और गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी। शाम को जब चंपा घर लौटी तो बेटी को बेड पर बेसुध पड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके बाल बिखरे हुए थे और कान से खून निकल रहा था। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने पडोस में हने वाले बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के खिलाफ शिकायत दी है। युवती की मां चंपा ने बताया कि ममता को लगभग छह महीने पहले आरोपित के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इसके बाद से उसने मोहम्मद शरीक से दूरी बना ली। इस पर युवक उसका पीछा करने लगा, जिससे ममता काफी परेशान रहने लगी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी मां को आरोपित शरीक के बारे में बताया। चंपा ने भी आरोपित शरीक को उनकी बेटी से दूर रहने को कहा। इसके बाद वह दूसरे इलाके में रहने लगा था। ममता उससे फोन पर भी बात नहीं करती थी। इसी बात से शरीक गुस्से में था। उसने लड़की के घर में घुस कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

शिकायतकर्ता चंपा ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने एक सप्ताह पहले भी उसके घर आकर रेकी की थी। इस दौरान वह काम पर गई थी और बेटी ममता घर पर अकेली थी। उसके बार-बार कहने के बावजूद ममता ने उससे मिलने से मना कर दिया था।

युवती की मां चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

फूड डिलीवरी की नौकरी करता था आरोपित
पुलिस के अनुसार मोहम्मद शरीक फूड डिलीवरी की नौकरी करता है और वह तीन साल पहले ही चंडीगढ़ आया है। वह लगभग ढाई साल से वह बुड़ैल में किराये के घर में रह रहा है। ममता उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई।

Exit mobile version