प्रेमी ने फेसबुक पर लाइव आकर ग्लैण्डर मशीन से काटा अपना गला

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज एक प्रेमी ने प्यार में बेवफाई का आरोप लगाते अपना गला ही काट लिया। युवक ने अर्धनग्न अवस्था में फेसबुक पर लाइव आते हुए गैलेंडर मशीन से अपना गला ही रेत लिया। गंभीर स्थिति में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला अमहवा निवासी शैलेष का गांव के पास की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग है। शैलेष रोजगार के लिए हैदराबाद में रहता है। लड़का अपनी पूरी ज़िंदगी उसी लड़की के साथ बिताना चाहता था। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उस लड़की की शादी किसी अन्य जगह पर तय हो गई है। जब प्रेमी को इसकी जानकारी हुई तो प्रेमी बरदाश्त नहीं कर पाया।इसके बाद वो फेसबुक लाइव आ गया, लड़के ने वीडियो में पहले लड़की का नाम पता और परिजनों का नाम भी बताया। इस दौरान फेसबुक लाइव के वीडियो को शेयर करने का रिक्वेस्ट भी करता नजर आ रहा है। हालांकि लोग उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देखते ही देखते युवक अपने गले पर मशीन चला लेता है.

आत्महत्या के प्रयास का वीडियो डालने से पहले उसने फेसबुक पर कई अन्य पोस्ट भी डाले हैं। जिसमें युवती की तस्वीरें और अन्य संदेश भी शामिल हैं। घायल युवक को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके स्वजन भी रवाना हो गए हैं। उधर, घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Exit mobile version