मां-बाप की लड़ाई में पिता ने चलाई गोली, सेना की तैयारी कर रहे बेटे की मौत

प्रतीकात्मक चित्र

हाथरस। यूपी के हाथरस के कोतवाली सादाबाद के गांव धूंचा में माता-पिता में विवाद हो गया। गुस्से में रिटायर्ड फैजी पिता द्वारा लाइसेंसी राइफल से की गई फायरिंग में गोली लगने से बेटे की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने कुछ लोगों की मदद से बेटे के शव को गांव से दूर ले जाकर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्थियों को कब्जे में लेकर प्रयोगशाला भेजा है। मृत युवक की मां ने अपने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

क्षेत्र के गांव धूंचा में सेवानिवृत्त फौजी गोविंद सिंह का अपनी पत्नी सुनीता से विवाद हुआ था।जब 22 वर्षीय बेटे विशाल ने जब विवाद सुलझाने का प्रयास किया तो गोविंद की उससे भी कहासुनी हो गई। इसी बीच विशाल घर के बाहर चला गया। इस पर गोविंद अपनी लाइसेंसी रायफल निकाल कर छत पर चढ़ गया और विशाल को गोली मार दी। इससे विशाल गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गया।

गोली आवाज सुनकर गोविंद के चाचा राजाराम भी वहां आ गए। जब उन्होंने रायफल छीनने का प्रयास किया तो गोविंद ने राजाराम को भी घायल कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग घायल विशाल को उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी व अन्य लोगों ने गांव से थोड़ी दूरी पर शव को जला दिया।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने विशाल की मां सुनीता देवी व अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को राख और अस्थियों को अपने कब्जे में लेकर इन्हें प्रयोगशाला भेजा है। सुनीता देवी ने अपने पति गोविंद सिंह व परिवार के साथ- साथ गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस शव जलाने वालों की लगातार तलाश कर रही है। इस संबंध में ग्रामीण और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी और शव जलाने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version