कारगिल पहुंचे PM मोदी, जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए कारगिल पहुंच गए हैं। 2014 में पहली बार उन्होंने सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इसके बाद से हर साल वे देश के रक्षा में अपने घर से दूर रह रहे जवानों के साथ ही दीप पर्व मनाते आए हैं।

पीएम बनने के बाद सबसे पहले वह सियाचिन में जवानों के साथ पहली बार दिवाली मनाई थी। इससे पहले भी पीएम मोदी दिवाली उत्सव पर लगातार अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। वो 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद वो 23 अक्टूबर को अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए। साथ ही अयोध्या पहुंचकर उन्होंने रामलला विराजमान के भी दर्शन किए।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावाली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। दिवाली रोशनी और चमक का पर्व है। यह पर्व आपके जीवन में खुशियां लेकर आए और आप स्वस्थ रहें। मैं आशा करता हूं कि आप सभी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ धूमधाम से इस पर्व को मनाएंगे।

वर्ष 2014 में जब पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर को सियाचिन ने अपनी पहली दिवाली मनाई थी।पीएम मोदी ने 2015 में पंजाब में जवानों के साथ दिवाली थी। वहीं 2016 में पीएम ने हिमाचल के किन्रौर में पर्व को मनाया था यहां पर उन्होंने चीन की सीमा पर जवानों के साथ त्योहार मनाया।2017 में भी जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ पर्व को मनाया। 2018 में ​पीएम मोदी ने उत्तराखंड में तिब्बत सीमा पुलिस के साथ पर्व को मनाया। 2019 में राजौरी में पीएम मोदी ने एलओसी पर पर्व मनाया। पीएम मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिपावली मनाई गई वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दिवाली मनाई थी।

Exit mobile version