गाजियाबाद में निर्भया जैसी वारदात, सामूहिक दुष्कर्म के बाद बोरी में भर सड़क पर फेंका

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। नंदग्राम क्षेत्र में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। इसके बाद आरोपितों ने युवती को बोरे में भरकर आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि यूपी 112 से थाना पुलिस को एक महिला के पड़े होने की सूचना मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नंदनगरी दिल्ली की रहने वाली है और एक दिन पहले अपने भाई के यहां जन्मदिन जन्मदिन मनाने के लिए नंदग्राम क्षेत्र की बॉम्बे कॉलोनी में आई थीं। जब इनके भाई ने वापसी में इनको रास्ते में छोड़ा तो वहां से इनको कुछ लोग ले गए, जो कि इनसे पूर्व में ही परिचित हैं। पहले उन्होंने दो लोग बताये थे, बाद में 5 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं। इनका प्रोपर्टी का विवाद चल रहा है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

पुलिस का कहना है कि महिला को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जनपद मेरठ के मेरठ अस्पताल में रेफर किया लेकिन वो अपने परिचित के दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवा रही है। पुलिस सभी पहलुऔं पर जांच कर रही है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

Exit mobile version