बुर्का पहनी दो महिलाओं ने मंदिर में मूर्ति खंडित करने का किया प्रयास

प्रतीकात्मक चित्र

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में मंगलवार को दुर्गा मंदिर में एक मूर्ति को खंडित करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बुर्का पहनी महिला मंदिर में पहुंची थी। जहां उन्होंने मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया। इन महिलाओं पर चर्च में जाने का आरोप भी है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं को पहली बार एक चर्च के बाहर देखा गया, जहां उन्होंने बाहर रखी वर्जिन मैरी की एक मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की। उसके बाद दोनों एक दुर्गा मंदिर में पहुंची। यह दुर्गा मंदिर चर्च से कुछ ही दूरी पर है। मंदिर में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि यहां उन्होंने दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं की हरकत के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पीएफआई के साथ महिलाओं के संबंध की भी पुलिस जांच कर रही है। हैदराबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 22-23 साल की उम्र की ये महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।

नामपल्ली विधायक जेएच मेराज ने कहा कि 2 बुर्का पहने महिलाओं ने देवी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इन्होंने चर्च में भी जाकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। यहां तक की ये दोनों हनुमान मंदिर भी गई। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस को सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

डीसीपी सेंट्रल जोन ने कहा कि ये महिलाएं पास में रहती है। ये मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। वे 2018 में जेद्दा से लौटे थे। आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version