लखीमपुर में पेड़ से लटका मिला दो दलित बहनों का शव, सोहेल और जुनैद ने रेप की बात कबूली, 6 गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गांव के बाहर पेड़ से 2 दलित बहनों की लटकती हुई लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि बुधवार दोपहर 3 युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए और फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। दोनों बहनें अपनी मर्जी से गई थीं। छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी, बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई थी। आरोपी लड़कियों को बहलाफुसला कर ले गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए।

पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 6 आरोपी हैं। आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं, सभी आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने अब तक छोटू , जुनैद, सोहेल, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है। छोटू लड़कियों का पड़ोसी है जबकि 5 अन्य आरोपी लालपुर के हैं। एक अभियुक्त जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है, जुनैद के पैर में गोली लगी है।

योगी सरकार पर विपक्ष का निशाना
मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा, ‘लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है।’

Exit mobile version