गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। यति नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का विरोध किया है।
यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा, ”इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा चलवा रही है। तिरंगा बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर एक ऐसी कंपनी को दिया गया है, जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है।’
नरसिंहानंद गिरि ने कहा, ”दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिंदू हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, वे हमेशा चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए…। लेकिन सरकार बनने के बाद वे सरकारी ठेके भी मुसलमानों को दे देते हैं।”
नरसिंहानंद गिरि ने आगे कहा, ”हर घर तिरंगा अभियान हिंदुओं ने खिलाफ षडयंत्र है। इसलिए हिंदुओ, अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस अभियान का बहिष्कार करो। अगर आपको घर पर तिरंगा लगाना ही है तो कोई पुराना तिरंगा लगाइए, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।”
नरसिंहानंद गिरि ने कहा, ”इन नेताओं को को सबक सिखाना ही होगा। किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वह जिहाद के लिए जकात देता है। वही जकात का पैसा हिंदुओं और हिंदुओं के बच्चों के कत्ल के लिए काम आता है। इसलिए मैं आप लोगों से अपील कर रहा हूं कि तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए”
Discussion about this post