पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ में भारत को दिलाया 19वां गोल्ड

File Photo

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने सोमवार (आठ अगस्त) को महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया।

सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। इससे मैच से पहले पीवी सिंधु और मिशेल ली एक-दूसरे के खिलाफ 10 बार आमने-सामने आए थे। इसमें पीवी सिंधु ने 8 बार मुकाबला जीता, जबकि दो बार मिशेल को जीत मिली थी। अब सिंधु ने 9वीं बार मिशेल को शिकस्त दी है। स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु का इस बार भी शानदार खेल रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने सिंगापुर की वाय जिया मिन को हराया था। इस मुकाबले को सिंधु ने 21-19, 21-17 से अपने नाम किया था।

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। सिंधु से पहले 2010 और 2018 में साइना नेहवाल स्वर्ण जीती थीं। देश को अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य मिल चुके हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

सिंधु ने पहली बार जीता कॉमनवेल्थ गोल्ड
दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पिछले दो सीजन में 2014 में ब्रॉन्ज और 2018 सिल्वर मेडल जीता था। सिंधु ने इसी सीजन में मिक्स्ड टीम इवेंड में सिल्वर मेडल जीता है जबकि 2018 कॉमनवेल्थ में सिंधु ने मिक्स्ड टीम इवेंड में गोल्ड जीता था।

Exit mobile version