गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के रजत जयंती स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन पंजीकृत नोएडा के 25 वे स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में कार्यक्रम के संयोजक श्री ए के गौड़ द्वारा बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण के साथ संस्थापक सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, पूर्व महासचिव के साथ अन्य संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा साथ ही साथ एक निर्देशिका का विमोचन भी किया जायेगा।

संस्था के महासचिव डॉ अंकित मित्तल ,एडवोकेट द्वारा बताया गया कि संस्था का पंजीयन 31 जुलाई 1997 को किया गया था जिसे इस वर्ष 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इसी उपलक्ष्य में संस्था अपना रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह बड़े भव्य तरीके से 6 अगस्त 2022 को डायमंड क्रॉउन प्लाजा सेक्टर 51 नोएडा में मनाने जा रही है जिसमें अन्य कार्यक्रमों के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु प्रदेश भर के अधिवक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संस्था के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अंकित गोयल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य इन्द्राज, सचिन गर्ग, अनिल चौहान, विनय गोयल के साथ समस्त कार्यकारिणी सदस्य तन मन धन से लगे हुए हैं।

संस्था के अध्यक्ष शीतल त्यागी एडवोकेट द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ महेश शर्मा सांसद गौतम बुद्ध नगर, आलोक सिंह पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर, मधुसूदन त्रिपाठी अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के साथ विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह विधायक नोएडा, शिव किशोर गौड़ सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, डी के शर्मा को चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, राजपाल कसाना सदस्य बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, कविता भटनागर कमिश्नर सीजीएसटी गौतम बुद्ध नगर, एम पी सिंह एडिशनल कमिश्नर अपील राज्य कर उत्तर प्रदेश आदि गणमान्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहेंगे।

इस रजत जयंती समारोह में संस्था के अधिवक्ताओं के बच्चों जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें भी प्रोत्साहन पुरस्कार मंच से प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संस्था के संस्थापक अनुपम कुलश्रेष्ठ, पी एस जैन, पूर्णन्दु शर्मा, मित्रा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वाई एस त्यागी व विकल गुप्ता, पूर्व महासचिव सचिन शर्मा, पुष्पेंद्र त्यागी भी प्रयासरत हैं।

Exit mobile version