प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी सिद्धार्थ विहार में आयोजित किया गया ‘हरेला’ श्रावण मास उत्सव

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार प्रतीक ग्रैंड सिटी के उत्तराखंड समूह के लोगों द्वारा सोसाइटी में पहली बार ‘हरेला’ श्रावण मास उत्सव का आयोजन रविवार शाम को किया गया। इसमें लोग आपने पारंपरिक वेशभूषा में दिखे और समारोह का आनंद लेने के साथ ही हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, लोकनृत्य, म्यूजिकल चेयर और खानपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उत्तराखंड के लोकप्रिय गानों पर पारंपरिक परिधान में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के गायकों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सोसाइटी की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर करण सिंह रावत, गोकुल प्रसाद बेलवाल, त्रिलोक सिंह खत्री, मनोज धपोला, हरीश उपाध्याय, त्रिवेणी सती, पूजा पाठक, आनंद प्रकाश बिष्ट, विजेंद्र सिंह रावत, दिनेश खुल्बे, आनंद प्रकाश उनियाल, योगेश भट्ट, तरुण भट्ट, मस्तान सिंह रावत, मनोज कुमार नेगी, महिपाल रावत, बलबीर सिंह रावत, सुनील शर्मा, विष्णु प्रकाश सिंह रावत, किशन सिंह बिष्ट, जयंत नौटियाल, देवेश सिंह सेमवाल, संदीप नेगी, विनोद पाण्डेय, सौरभ भंडारी, सुमित डोभाल, सौरभ भंडारी, बलबीर सिंह रावत, पंकज सिंह रावत, जगदीश भंडारी, किशन सिंह बिष्ट, एन के नेगी, कुशमा, पूजा, सुरभि, श्रेया, प्रीति, माही, भावयांशी, अनु, सुशीला, पारुल, बिन्दु आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version