भारत के 200 करोड़ COVID-19 टीकाकरण पर बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत में 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि पर पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं।

बिल गेट्स ने COVID-19 के प्रभाव को कम करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और सरकार के साथ निरंतर साझेदारी के लिए आभार व्यक्त किया। माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक ने बुधवार को ट्वीट किया, “200 करोड़ टीकाकरण के एक और मील के पत्थर के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई। हम भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और भारत सरकार के साथ COVID-19 के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी निरंतर साझेदारी के लिए आभारी हैं।”

दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा COVID-19 टीकाकरण शुरू होने के एक साल बाद अभियान के तहत देश ने रविवार को टीकाकरण की 200 करोड़ खुराक देने का मील का पत्थर पार किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने फिर से इतिहास रच दिया है। “भारत ने फिर से इतिहास रचा! सभी भारतीयों को 200 करोड़ वैक्सीन खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।

Exit mobile version