एलन मस्क के पिता के अपनी सौतेली बेटी से हैं शारीरिक सबंध, दो बच्चे भी हैं

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स कंपनियों के मालिक एलन मस्क आज कल चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ट्विटर डील से बाहर हुए। जिसके बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी जुबानी जंग ने उन्हें चर्चा में लेकर आया। अब मस्क अपने पिता के खुलासे से फिर सुर्ख़ियों में हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 76 वर्षीय एरोल मस्क एक ब्रिटिश टैब्लॉइड को दिए एक इन्टरव्यू में माना कि उनका अपनी 35 साल की सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट से शारीरिक संबंध है। इतना ही नहीं अपनी बेटी से उनके दो बच्चें भी हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनकी सौतेली बेटी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। यह काफी सीक्रेट है। एरोल मस्क और उनकी बेटी बेज़ुइडेनहाउट से एक पांच साल का लड़का है। जिसका नाम इलियट रश है। यह 2017 में पैदा हुआ था। इसके बाद 2019 में बेज़ुइडेनहाउट ने दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था।

जाना बेजुइडेनहौट एरोल मस्क की दूसरी पत्नी हीड बेजुइडेनहौट की बेटी हैं। एरोल मस्क ने साल 1979 में एलन मस्क की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं – एलन, किम्बल और टोस्का।

इसके बाद एरल ने एक विधवा महिला हेडी बेजुइडेनहॉट से शादी की। 18 साल तक साथ रहने के बाद एरल ने हेडी से भी तलाक ले लिया। हेडी के पहले से दो बच्चे थे, जिसमें जाना बेजुइडेनहॉट भी शामिल है। तब उसकी उम्र चार साल थी। एरल और हेडी के भी दो बच्चे हैं।

एरोल मस्क से जब पूछा गया कि उनके परिवार को जाना के गर्भवती होने का पता चला तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि इसी वजह से उनके और उनके बेटे एलन मस्क के बीच अब अच्छे सबंध नहीं रह गए हैं। एरोल ने बताया कि, “साल 2017 में उनके बच्चे के साथ जाना की पहली गर्भावस्था का पता चला तो उसने एलन मस्क को झकझोर दिया और उसी वक्त उनके बीच कठोर मतभेद पैदा हो गए थे।” इस बात से आज तक एलन मस्क अपने पिता को पसंद नहीं करते। वे अब भी इसके बारे में थोड़ा डरावना महसूस करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है, उनकी सौतेली बहन।”

दक्षिण अफ़्रीकी इंजीनियर एरोल मस्क ने अपनी बेटी के साथ जिस्मानी रिश्ते पर बात करते हुए यह भी कहा है कि पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है, और वह यह है कि हम बच्चे पैदा करते हैं।

Exit mobile version