‘मोदी कुत्ते की मौत मरेगा, मोदी हिटलर की मौत मरेगा के बाद मोदी तेरी कब्र खुदेगी का नारा’ कांग्रेसियों के जहरीले बोल

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। 2014 के बाद से लगातार उसने अपनी जमीन खोई है। इसमें नेताओं की गलतबयानी का भी किरदार रहा है। उन्‍होंने समय-समय पर ऐसे बयान दिए जिन्‍होंने पार्टी की इमेज खराब की। इसके बावजूद कांग्रेस खुद पर सुधार की बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शर्मनाक टिप्पणी से बाज नहीं आ रही।

अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह के मंच से पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”मुझे तो लगता है हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे। हिटल ने भी ऐसी संस्था बनाई थी जिसका नाम था खाकी, सेना के बीच उसने बनाया था। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। याद रखो मोदी।” सहाय ने यह भी कहा कि मोदी से आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी हैं। मोदी उन्हें गीदड़ भभकी से डराना चाहते हैं।

कांग्रेस के झारखंड से विधायक इरफान अंसारी ने देश के खून से लथपथ होने की बात कह डाली। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा लगाने लगे। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कैमरे के सामने आपत्तिजनक नारे लगाए। ये कार्यकर्ता ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी’ का नारा लगा रहे थे।

कांग्रेस के छुटभैया नेता भी मोदी को दे रहे गाली
कुछ रोज पहले कांग्रेस की नागपुर यूनिट के पूर्व अध्‍यक्ष शेख हुसैन ने पीएम को गाली दी थी। महाराष्ट्र के नागपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुसैन ने कहा था कि जैसे कुत्‍ते की मौत होती है, वैसे नरेंद्र मोदी की मौत होगी। मंच पर खड़े होकर उन्‍होंने यह बात कही थी। जब हुसैन यह बोले थे तो कइयों ने ताली भी बजाई थी। राहुल से ईडी की पूछताछ की पृष्‍ठभूमि में हुसैन ने यह बयान दिया था। बाद में हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हुसैन 2002 से 2007 तक नागपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

Exit mobile version