गाजियाबाद: वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास कलेक्शन एजेंट से आठ लाख की लूट

गाजियाबाद। गाजियाबाद में लिंक रोड थाने के पास वैशाली मेट्रो स्टेशन पर स्कूटी सवार कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर आठ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के बाद बयान दिया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित ने पुलिस को वारदात के करीब आधे घंटे बाद सूचना दी थी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

यह घटनाक्रम लिंक रोड थाना क्षेत्र में आज दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी सुनील कुमार मोबाइल डीलरों से कैश इकट्ठा करके बाइक से लौट रहे थे। वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में 8 लाख रुपए बताए गए हैं।

पुलिस ने पीड़ित को लेकर वैशाली मेट्रो लेकर जाकर लोगों से जानकारी की लेकिन लोगों ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इससे पीड़ित जैसे-जैसे पुलिस को लूट के बारे में और लूट से पहले कलेक्शन लेनदेन की जानकारी देते रहा। वैसे-वैसे पुलिस पीड़ित को उन्हीं स्थानों पर पहुंची। हालांकि देर रात तक भी पुलिस को लूट के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। गाजियाबाद पुलिस ने देर शाम को ट्वीट करके कहा है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।

Exit mobile version