पंजाब में 21 दिनों में 19 मर्डर, सिद्धू बोले- हिमाचल की ठंडी हवा खाने में व्यस्त हैं भगवंत

भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर विपक्षी दलों के हमले हो रहे हैं। केवल 21 दिनों में 19 हत्याओं ने एक विवाद को जन्म दिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया गया है कि आप सरकार ने राज्य को अपराधियों को सौंप दिया है। बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीखी आलोचना की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सीएम हिमाचल की ठंडी हवाओं में वोट मांगने में व्यस्त हैं। औसतन रोजाना तीन से चार हत्याएं हो रही हैं। लोग दहशत में हैं।” वहीं, अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि आप के पंजाब में सरकार बनने के बाद से लोगों के मन में असुरक्षा की भावना है।

चीमा ने कहा, “पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के गठन ने पंजाबियों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी थी। आप का पर्दाफाश हो गया है। आप के दो-दो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के बारे में झूठे दावे कर रहे हैं। हम मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। दुष्प्रचार में व्यस्त रहने के बजाय सुधारात्मक कदम उठाएं।”

Exit mobile version