रूस-यूक्रेन को लेकर वायरल हो रहा बच्ची का वीडियो, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस लड़ाई में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, भयावह तस्वीरें और वीडियो का जमावड़ा लग गया है। सोशल मीडिया पर कई दर्दनाक तस्वीरें शेयर हुई हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। कुछ लोग इस वीडियो को रूस और यूक्रेन का बता रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है

वीडियो में आप देख सकते हैं सुनसान सड़क पर एक बच्ची और जवान के बीच बहस हो रही है। अचानक मासूम बच्ची गुस्से में आ जाती है। बच्ची का एटीट्यूड देखकर लग रहा है जैसे जवान की उपस्थिति से वो काफी खफा है। बच्ची लगातार जवान को धमकाते रहती है। हालांकि, जवान बच्ची की हरकत पर कोई रिएक्शन नहीं देता है। कुछ समय बाद जवान वहां से वापस चला जाता है। वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। लोग इस वीडियो को रूस और यूक्रेन का बता रहे हैं।

जब इस वीडियो की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। यह वीडियो साल 2012 का है। जब फिलिस्तीन के लोग इजरायली सैनिकों का विरोध कर रहे थे। इस वीडियो की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। यह लड़की छोटे भाइयों के साथ प्रदर्शन कर रही थी। उसी दौरान उसकी बहस इजरायली सैनिकों से हुई थी। बच्ची बार-बार सैनिक पर अपनी मुट्ठी उठा रही है और सैनिक को मारने के लिए तैयार है। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। तो आपको बता दें कि यह वीडियो रूस-यूक्रेन का नहीं है, लोग गलत तरीके से इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Exit mobile version