जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, 21 दिन का फर्लो मंजूर

रोहतक। दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने की तैयारी में है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। जेल नियमों के तहत कोई भी कैदी पेरोल या फरलो ले सकता है। इसका निर्णय सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लेना होता है। पिछले दिनों राम रहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी।

]राम रहीम को फरलो मिलने की जानकारी सिरसा डेरा को भी मिल गई है। वहां से 10 गाड़ियों का एक काफिला राम रहीम को लेने रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया है। इसमें राम रहीम की मां नसीब कौर समेत कई सेवादार शामिल हैं। वहीं श्रद्धालु भी खुशियां मनाने लगे हैं।

Exit mobile version