गैस सिलिंडर से मारकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा युवक

दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने सरेंडर करने पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी (साउथ ईस्ट) ईशा पांडेय ने बताया कि हाशिम खान ने बुधवार रात करीब 2:15 बजे थाने में आकर पत्नी का मर्डर करने की जानकारी दी। पहले तो उसकी बात सून पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गये। फिर ड्युटी आफिसर ने तुंरत थाने में मौजूद एसएचओ और अन्य जवानों को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी के बाद एक टीम के साथ एसआई राजेन्द्र को आरोपी के घर भेजा गया। जहां शाहीन का शव पड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने हाशिम को तुंरत गिरफ्तार कर लिया। शाहीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित अस्पताल में रखवा दिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो ऑटो ड्राइवर है। शादी जून 2018 में हुई थी और उनका कोई बच्चा नहीं है। दोनों करीब 2 महीने पहले यहां रहने के लिए आए थे। लेकिन पत्नी शाहीन अलग रह रही थीं, जो बुधवार रात को ही आई थीं। शाहीन अब पति के साथ रहना ही नहीं चाहती थीं, लेकिन वह उसे जबरन साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर हाशिम ने अपनी पत्नी के सिर पर कुकर से कई वार कर दिया। इसके बाद छोटा सिलिंडर उठाकर तब तक मारता चला गया, जब तक पत्नी का दम नहीं निकल गया।

पुलिस ने हाशिम से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने बताया कि शाहीन का सलमान नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। शाहीन सलमान के साथ ही रहना चाहती थी। लेकिन हाशिम उसे छोडऩा नहीं चाहता था। जिसके चलते वह कई बाद अपने घर बदल चुका था। ऐसे में शाहीन और हाशिम के लिए अक्सर झगड़ा होता था।

Exit mobile version