‘एयर इंडिया यात्रियों का स्वागत है’, रतन टाटा का ‘वेलकम मैसेज’

नई दिल्ली। एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप हो चुकी है। टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद अब टाटा ग्रुप के मुखिया और उद्योगपति रतन टाटा ने एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल रतन टाटा का एक वेलकम मैसेज जारी किया है।

यह वेलकम मैसेज 18 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें रतन टाटा की आवाज है। मैसेज में रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। यह वीडियो एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। टाटा संस के Chaitman Emeritus संदेश में यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। वे लोगों को भरोसा देते हुए कह रहे हैं कि एअरइंडिया को मिलकर सबसे पसंदीदा एयरलाइन बनाया जाएगा। क्लिप में रतन टाटा की आवाज में कहा जा रहा है, टाटा ग्रुप एअरइंडिया के नए कस्टमर्स का स्वागत करता है। हम एअरइंडिया को सवारियों के कंफर्ट और सर्विस के लिहाज से पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्साहित हैं।

18000 करोड़ की डील
टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने आठ अक्टूबर, 2021 को कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण की 18,000 करोड़ रुपये में बोली जीत ली थी। इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन महीने लग गए। अब आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया की कमान टाटा समूह को मिल गई है। इस अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद भारत की एविएशन इंडस्ट्री में टाटा समूह का दबदबा बढ़ गया है। टाटा समूह की अब तीन एयरलाइन- विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया हो गई है।

टाटा संस के चेयरमैन लिख चुके हैं एयर इंडिया इंप्लॉइज को लेटर
टेकओवर प्रक्रिया पूरी होने के ऐलान के बाद टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N. Chandrasekaran) ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को एक लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर टाटा समूह और एयर इंडिया पर है। लोग यह देखना चाह रहे हैं कि हम दोनों मिलकर क्या हासिल करने वाले हैं। टाटा समूह, एयर इंडिया को विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने को प्रतिबद्ध है। चंद्रशेखरन ने भरोसा जताया है कि एयर इंडिया का स्वर्णिम युग आने वाला है। आगे कहा, ‘‘आज नए अध्याय की शुरुआत है। मैं एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों का हमारे समूह में पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत करता हूं और साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।’’

Exit mobile version