गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन

गाजियाबाद। बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन हो गया है। वह कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। सुरेश बंसल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुरेश बंसल को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गाजियाबाद सीट से विधानसभा प्रत्याशी बनाया था, नामांकन के लिए फार्म भी खरीद लिए गए लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत नासाज हुई और वह संक्रमित हो गए। जिससे उन्हें आनन-फानन में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत ठीक होने के बजाय और बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों की दो विशेष टीमों का गठन हुआ, लेकिन उनकी तबीयत में अभी कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। जिसके चलते सुरेश बंसल ने टिकट वापस कर दिया था और उस सीट से बीजेपी से हाल ही में बसपा में शामिल हुए के के शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

वर्ष 2012 में सुरेश बंसल पहली बार गाजियाबाद शहर सीट से विधायक चुनने के बाद विधानसभा में पहुंचे थे। इससे पहले वे दादरी नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके थे।

Exit mobile version