सिलेंडर से भरे ट्रक की बस से टक्कर, 10 लोगों की मौत

पाकुड़। झारखण्ड के पाकुड़ जिले में ट्रक और बस के बीच हुए भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज- गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास हुई है। बुधवार की सुबह हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। बस में 40 से ज्यादा लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक कमरडीहा गांव के पास बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। माना जा रहा है कि कोहरे के कारण ट्रक और बस कर बीच टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा रजत बस जेएच 04के-1698 पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से गैस सिलेंडर लदा ट्रक तेज गति से आ रही थी। तभी कमरडीहा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के समय भयानक आवाज सुनाई दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ट्रक व बस चालक सहित दस लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के करीब दो घंटे तक छह-सात यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे। बस के अंदर फंसे यात्री बाहर निकालने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे।

घटना स्थल पर उपस्थित लोग चाह कर भी बस में फंसे लोगों की मदद नहीं कर सके। समय पर गैस कटर की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। बचाव और राहत कार्य चल ही रहा था। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गैस कटर की गाड़ी मंगाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version