यूपी में 24 घंटे में 193 नए केस, गाजियाबाद में 17

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 193 मामले सामने आये हैं वहीं जिला गाजियाबाद में 17 मामले सामने आए हैं। इससे पहले प्रदेश में बुधवार को 118 नए केस मिले थे।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 193 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 21 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को 1 लाख 86 हजार 552 सैंपल की जांच की गई। इसमें 193 संक्रमित मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 645 हो गए हैं। लखनऊ में 26, महाराजगंज में 19, गाजियाबाद में 17 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में 19.97 करोड़ से ज्यादा को लग चुकी वैक्सीन
राज्य में अब तक 19 करोड़ 97 लाख 68 हजार 242 लोगों को डोज लग चुकी हैं। 12 करोड़ 73 लाख 46 हजार 985 लोगों को पहली डोज लगी। 7 करोड़ 24 लाख 21 हजार 257 को दोनों डोज लग चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश में 11 लाख 79 हजार 155 लोगों को वैक्सीन लगी है। 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वहीं, 10 जनवरी से प्रदेश में बूस्टर डोज भी लगनी शुरू हो जाएंगी।

31 मार्च 2022 तक लागू रहेगा एपिडेमिक एक्ट
आपको बता दें, यूपी में कोरोना महामारी अधिनियम अब 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगा। ACS स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि जब से कोविड आया तब से राज्य में एपिडेमिक एक्ट लगा है। एपिडेमिक एक्ट 2020 की अवधि 31 दिसंबर 2021 को खत्म हो रही थी लेकिन अब कोविड के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए केंद्र और राज्य के एपिडेमिक एक्ट की अवधि को बढ़ा कर 31 मार्च 2022 तक लागू किया गया है।

Exit mobile version