सालों बाद चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, सपा-प्रसपा में होगा गठबंधन

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रसपा अध्यक्ष और अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर सहमति बन गई है। यह जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी।

अखिलेश यादव और शिवपाल की यह मुलाकात एक लंबे वक्त के बाद हुई है। शिवपाल यादव का आवास लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में है और अखिलेश एसपी के कुछ नेताओं के साथ उनके घर गए। मुलाकात के बाद गठबंधन का ऐलान किया। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की सपा नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि सपा से गठबंधन का निर्णय लिया गया है। शिवपाल को सपा कितने टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट दिए जाएंगे।

उधर, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात की खबर मिलते ही उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। सैकड़ों की संख्या में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस खबर को सुनने के बाद खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता चाचा भतीजे के जमकर नारे लगाने लगे।

शिवपाल सिंह यादव पूर्व में अखिलेश यादव की सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री के रूप में काम करते रहे हैं। मुलायम सिंह की सरकार के वक्त से ही उन्हें समाजवादी पार्टी का एक कद्दावर चेहरा माना जाता है। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच दूरियां पनप गई थीं। शिवपाल ने इसके बाद अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लि

Exit mobile version