नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी: डरावना होगा साल 2022, परमाणु बम विस्फोट-तूफान मचाएगा तबाही

फ्रांस। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ‘लेस प्रोफेटीस’ नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। उनकी भविष्यवाणियां हर साल सच साबित होती हैं। 2021 के लिए उन्होंने महामारी, अकाल और तबाही जैसी भविष्यवाणियां की थीं जिन्हें कोरोना वायरस और दुनिया भर में इससे मची तबाही से जोड़ कर देखा जा सकता है। साल 2022 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं।

14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां 100 छंदों के अनेक शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या 12 है जिनमें से अंतिम 2 शतकों के अनेक छंद उपलब्ध नहीं हैं। इन शतकों को ‘सेंचुरी’ कहा गया है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां लगभग 499 वर्ष पहले की थीं। नास्त्रेदमस की इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं। नास्त्रेदमस की इस कालगणना के अनुसार हम चन्द्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रहे हैं, जो सन् 1889 से शुरू हुई है और सन् 2243 में समाप्त होगी। नास्त्रेदमस के अनुसार, यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजत युग है।

नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि धरती को बहुत अधिक नुकसान होगा। धरती को यह नुकसान ऐस्टरॉइड के कारण होगा। समुद्र में बड़ी चट्टान के गिरने की वजह से ऐसी भयानक लहरें उठेंगी जो धरती को घेर लेंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से भारी नुकसान होगा।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में परमाणु बम फटने से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके साथ ही धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। उनका कहना है कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। दुनिया तीन दिन अंधेरे में रहेगी जिसके बाद आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा।

उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा। कई देशों के बीच लड़ी जा रही जंग को एक प्राकृतिक घटना समाप्त कर देगी। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा।

भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में फ्रांस के ऊपर बड़ा संकट आएगा। देश में बड़ा तूफान आएगा जिससे तबाही मचेगी। इसके कारण दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version