‘मदरसा आतंकी अड्डा, मौका मिला तो बंद कर दूंगा’- योगी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर मुस्लिम मदरसों को निशाना बनाते हुए बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे से आतंकवादी निकलते हैं। अगर मुझे भगवान ने मौका दिया तो पूरे देश का मदरसा बंद करा दूंगा।

प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि देश के मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं और इन मदरसों से ट्रेनिंग लेने के बाद निकलने वाला आदमी आतंकवादी बनता और उसकी सोच भी आतंकवादी बनती है। क्योंकि कश्मीर के मदरसों से पढ़कर आतंकवादी मन्नान वाणी भी पढ़ने के लिए अलीगढ़ पहुंचा था। अपने बयान में उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने मुझे मौका दिया, तो पूरे देश के मदरसे बंद कर दूंगा।

उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि देश में चलने वाले मदरसों को बंद कराया जाए। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकवाद का मुंह कुचलना है, सांप को खत्म करने के लिए जैसे उसका फन कुचल दिया जाता है उसी तरह आतंकवाद का भी फन हम कुचलेंगे।

रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आज केरल में इस्लामिकवाद चलाया जा रहा है। वहां हिन्दू बेटियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां पर कम्यूनिष्ट सरकार है। इसलिए भारत सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए इन मदरसों को खत्म कर देना चाहिए। सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि केरल सरकार को भंग करके अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. 10 फरवरी 2020 को रघुराज सिंह ने केंद्र सरकार से बुर्के पर बैन करने की मांग की थी. सिंह ने कहा था कि बुर्के पर बैन की बात इसलिए की क्योंकि इससे आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। चीन, श्रीलंका के अलावा विश्व के बहुत से गैर मुस्लिम राष्ट्रों में भी बुर्का लगभग बंद है। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए बुर्का बैन करना पड़ेगा।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version