हैदराबाद। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में बीते मंगलवार एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक 31 वर्षीय शख्स ने अफ्रीकन शेर के बाड़े में कूदने की कोशिश की लेकिन समय रहते हुए जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों द्वारा बचा लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब करीब 03:30 की है, नेहरू जूलॉजिकल पार्क में भ्रमण करने आया शख्स अचानक शेर के बाड़े में कूदने की कोशिश करने लगा। इस बीच अफ्रीकन शेर लगातार उस पर नजर बनाए हुए था और हमले का इंतजार कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अफ्रीकन शेर के बाड़े के आस-पास बने शिलाखंडों पर पहुंच गया।
शिलाखंडों पर बैठा युवक लगातार शेर को देखे जा रहा था, वहीं दूसरी ओर शेर भी जैसे उसके नीचे आने का इंतजार कर रहा हो। शेर के करीब पहुंचे युवक को देखते ही चिड़ियाघर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे तो कुछ ने शोर मचाकर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने युवक को बाड़े से हटा लिए। शख्स की इस हरकत पर पहले कर्मचारियों ने उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया।
युवक की पहचान जी साई कुमार के नाम से हुई हैं, फिलहाल उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जी साई कुमार को बहादुरपुरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया और शिकायत दर्ज कराई गई। पूछताछ में पता चला कि युवक कीसरा का निवासी है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली के चिड़ियाघर में हुए हादसे की याद दिला दी। मकसूद नाम का एक छात्र टाइगर के बाड़े में गिर गया था, उसे बचाया नहीं जा सका था। 2019 में एक और दिल्ली से ही ऐसी घटना सामने आई थी जहां एक शख्स शेर के साथ सेल्फी लेने के लिए उसके बाड़े में घुस गया था। हैरत की बात है उसने शेर के साथ सेल्फी भी ली थी। उसकी किस्मत अच्छी थी कि शेर ने हमला नहीं किया और उसे बचा लिया गया।
आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।
Discussion about this post