क्रिसमस परेड में तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला, 5 की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका में विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में रविवार को  दर्दनाक हादसा हुआ। क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया। इसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी है, आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

घटना उस वक्त हुए, जब वुकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्‍या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे। 58वीं एनुअल क्रिसमस परेड दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जिसे शाम 6 बजे समाप्त होना था। करीबन 5 बजे एक लाल रंग की एसयूवी क्रिसमस की परेड में घुस गई। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई जख्मी हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मेयर शॉन रेली ने इसे वुकेशा के लिए दर्दनाक हादसा बताया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि एसयूवी तेज रफ्तार से परेड के बीच घुसी। गाड़ी से टक्कर लगने पर लोग इधर-उधर गिरने लगे। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो रहा है। मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

वुकेशा के पुलिस चीफ डेनियल थॉम्पसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसयूवी को बरामद कर लिया गया है, लेकिन इसका ड्राइवर फरार है। संदिग्ध की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर हालात अब सामान्य हैं। इस घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version