छेड़छाड़ के विरोध पर कोच ने ही की पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की हत्या

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में 20 वर्षीय रेसलर निशा दहिया और उनके 18 वर्षीय भाई सूरज दहिया की हत्या छेड़छाड़ के विरोध में हुई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रेसलर की मां ने कोच और उसके साथियों पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अकादमी में जमकर हंगामा किया और आग लगा दी, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से ही बुझाया जा सका।

सोनीपत के हलालपुर गांव से नाहरी रोड पर करीब तीन साल से सुशील कुमार कुश्ती अकादमी चल रही है। इस अकैडमी को रोहतक का रहने वाला पवन पहलवान चलाता है, इसी अकैडमी में गांव हलालपुर की पहलवान निशा भी प्रशिक्षण लेती थी। बुधवार शाम को निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके अलावा मां धनपति भी हमले में बुरी तरह घायल हुई थी, जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एकेडमी में आग भी लगा दी है।’

पुलिस को दिए गए स्टेटमेंट में रेसलर की मां धनपति ने पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि,’निशा ने पहले भी इसकी जानकारी दी थी कि कोच पवन उसके साथ बदतमीजी करता है। कई बार इस मामले पर बात करने के बाद भी वो नहीं माना। आज भी दिनचर्या के हिसाब से ही वे दोपहर 1 बजे एकेडमी गई। कुछ देर बाद पवन की कॉल आई और उसने कहा कि निशा की तबीयत सही नहीं है, आप लोग उसे ले जाइए आकर।’

उन्होंने आगे बताया कि,’ मैं और मेरा बेटा मोटरसाइकिल से एकेडमी पहुंचे। जहां हमने देखा कि पवन, उसकी पत्नी और करीब दो अन्य लोग निशा की ओर भाग रहे थे। निशा ने बताया कि पवन ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।’

धनपति ने बताया कि इसी बीच पवन ने बंदूक निकालकर निशा के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। जिसके बाद निशा वहीं मेन गेट के पास गिर गई और मैं व मेरा बेटा निशा की तरफ भागे। इसी बीच उसने मेरे ऊपर गोली चलाई और मेरे बेटे को गोली मारकर वहीं मार डाला।

खरखोदा पुलिस के एएसपी मयंक गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद कोच पवन के खिलाफ की शक की सुई घूम रही है और उसके कुछ साथियों की भी इस मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी सब फरार हैं और हम उन्हें ट्रेस करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘कोच द्वारा संचालित एकेडमी का नाम सुशील कुमार एकेडमी है लेकिन इसमें ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार का कोई लिंक नहीं दिख रहा है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एकेडमी में आग भी लगा दी है।’

शुरुआती खबरों में महिला पहलवान के नाम को लेकर भ्रम की स्थिति रही जिसके चलते नेशनल लेवल की रेसलर निशा दहिया के साथ इस वारदात के होने की बात कही गई। इस खबर के कुछ देर बाद ही नेशनल लेवल की महिला पहलवान निशा दहिया ने खुद वीडियो संदेश जारी कर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में उनकी गोली मारकर हत्या करने की खबरें अफवाह हैं। वो उत्तर प्रदेश के गोण्डा में हैं और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version