गाजियाबाद की अर्बन होम्स सोसायटी में श्रद्धालुओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

गाजियाबाद। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया, गाजियाबाद की अर्बन सोसायटी में भी पर्व की धूम रही। मुहूर्त के अनुसार सुबह 6.41 बजे लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पारण किया।

आस्था का महापर्व छठ के व्रती गुरुवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ इक्कठा हुए। इसके बाद टीम AOA अर्बन होम्स के द्वारा आयोजित सोसायटी के बाहर बनाए गए कृत्रिम तालाब पर पहुंचें। छठी माई के गीतों से घाट गूंजायमान रहे।

छठ पूजा के आखिरी दिन को उषा अर्घ्य का दिन भी कहा जाता है। इसे पारण भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत का पारण किया जाता है। सूर्य देव की उपासना का यह पर्व शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की पूजा का विधान है।

इस व्रत में सूर्य और षष्ठी माता दोनों की उपासना होती है। इसलिए इसे सूर्यषष्ठी भी कहा जाता है। छठी व्रतियों ने गेहूं, घी व शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया। बांस के बने सूप डाला, दौरा, टोकरी में प्रसाद को रखा गया। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में सेब, केला, अमरूद, नींबू सहित अन्य फल प्रसाद के रूप में रखे गए। इस दौरान नागेन्द्र, अंशुल, अनूप, रंजित, मधु, चंद्रकांत आदि लोग मौजूद रहे।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version