गाजियाबाद: नौकर ही निकला बुजुर्ग दम्पत्ति का कातिल, बुलेट बाइक शोरूम का मालिक भी गिरफ्तार

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना इलाके पटेल नगर के बुजुर्ग दंपती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में घर 10 साल से फ्री में रहने वाले नौकर और रॉयल एनफील्ड शोरूम के मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने टीम को खुलासा करने पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार ने प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया की 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे नौकर सुंदर मध्यप्रदेश का रहने वाला है, जिसकी पहली पत्नी ओडिशा की थी। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। नौकर सुंदर दंपति के यहां दस साल से फ्री रह रहा था। कई बार दंपति के लिए दवाई, सब्जी व अन्य सामान लाकर दे देता था। नौकर पटेल नगर की शराब कैंटीन में नौकरी करता है।

लेकिन कुछ दिन पहले अशोक जैदका ने कर्मचारी से 4 हजार रुपये प्रतिमाह किराया मांगा और एग्रीमेंट कराने को कहा। कर्मचारी ने आमदनी न होने की बात कहते हुए इस बात का विरोध किया था। उसने कहा कि वह उनकी सेवा करता आ रहा है। वह कहां से किराया देगा। इस पर अशोक जैदका ने किराया देने या फिर बिल्डिंग खाली करने की बात कह दी थी। जिसके बाद से वो नाराज था।

उधर बुलेट बाइक शोरूम का मालिक रोहित नरूला का प्रॉपर्टी का विवाद है। इसी प्रॉपर्टी विवाद में मरने वाले अशोक गवाह थे। लेकिन गवाही में अशोक मुकर गए। जिसके बाद रोहित को एक करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी देनी निश्चित हुई। जिसके बाद से रोहित भी अशोक जैदका से रंजिश रखने लगा था, रोहित को एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ तो नौकर को हत्या के लिए आगे कर दिया। दीपावली की रात 9 बजे ही नौकर ने दंपति की हत्या कर दी और पड़ोसी को बताया की मेरी मां मर गई है, मैं जा रहा हूं। जिसके बाद वो फरार हो गया।

यह हुई थी वारदात
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर डी-63 में अशोक जैदका (75) और उनकी पत्नी मधु जैदका (72) की दिवाली की रात हत्या हुई थी, दोनों के शव घर में पड़े मिले थे। उनकी दो बेटियां निधि जैदका और श्रुति जैदका नोएडा में रहती हैं। बेटियों ने 4 नवंबर रात करीब 12 बजे परिचित पप्पू को फोन करके बताया कि मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद पता चला की बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
सुंदर पुत्र टिरिया छतरपुर मध्यप्रदेश
अतुल कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश
आजाद पुत्र बुंदा निवासी लाेहियानगर गाजियाबाद
रोहित नररूला निवासी पटेलनगर गाजियाबाद

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version