नोएडा में वकील की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश का शक

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 इलाके से वकील की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आ रहा है। हत्या का अंदेशा पुलिस आपसी रंजिश होना बता रही है।

नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में पेशे से वकील निशांत सोमवार रात को अपने गांव से लौट रहे थे। देर रात घर लौटते समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनको 2 गोलियां लगी। मौके से बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में वकील को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो घरेलू जमीनी विवाद और दूसरा मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फेस टू थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version