बांग्लादेश में हिंदुओ के खिलाफ हिंसा: इकबाल हुसैन ने दुर्गा पंडाल में रखी थी कुरान

ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, मंदिरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस बीच बांग्लादेश की कोमिला पुलिस ने खुलासा किया कि हिंसा भड़काने के पीछे जो व्यक्ति जिम्मेदार था उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 35 साल के इकबाल हुसैन ने दुर्गा पूजा के पंडाल में ले जाकर कुरान रखा था जो हिंसा का कारण बना। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोमिला के पुलिस अधीक्षक फारूक अहमद ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि शख्स का नाम इकबाल हुसैन, जोकि सुजानगर इलाके का रहने वाला है। अहमद ने कहा कि 35 वर्षीय इकबाल हुसैन ने पवित्र कुरान को 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा पंडालों में से एक में रखा, जिससे हिंसा भड़क गई। इस दौरान तीन लोग मारे गए थे। ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पुलिस ने दुर्गा पूजा स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज का विश्लेषण करने के बाद हुसैन की पहचान की।

फुटेज में हुसैन को एक स्थानीय मस्जिद से कुरान लेते और दुर्गा पूजा स्थल में जाते हुए देखा जा गया है। बाद में उसे भगवान हनुमान के क्लब के साथ चलते हुए देखा गया। अहमद ने कहा कि पुलिस गुरुवार को एक ब्रीफिंग करेगी जहां हुसैन के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
कोमिला एसपी ने बताया कि ने इस महीने की शुरुआत में शहर के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई हिंसा के सिलसिले में कोमिला पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं और 41 गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार कथित तौर पर इकबाल हुसैन के सहयोगी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकबाल हुसैन सड़क पर घूमने वाला शख्स है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version