रूस में वैक्सीनेशन धीमा, कोरोना से एक दिन में 1000 मौतें

मास्को। रूस में लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्‍या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोरोना वायरस से 1002 लोगों की मौत हो गई। वह भी तब जब रूस दुनियाभर को अपनी कोरोना वैक्‍सीन स्‍पुतनिक की सप्‍लाइ कर रहा है। कोरोना वायरस टीकाकरण की सुस्त रफ्तार इसका बड़ा कारण माना जा रहा है।

रूस में पिछले 24 घंटे में रेकॉर्ड 33,208 मामले सामने आए। यहाँ अब तक 222,315 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरस के 79 लाख मामले सामने आए हैं। यूरोप में कोरोना से सबसे ज्‍यादा मरने वाले लोग रूस के ही हैं। दुनिया में कोरोना से 5वां सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश है। रूसी राष्‍ट्रपति कार्यालय ने आरोप लगाया है कि रूसी लोग कोरोना वायरस वैक्‍सीन नहीं लगवा रहे हैं, इसी वजह से मरने वालों की संख्‍या बढ़ती जा रही है।

रूस के लगभग 85 क्षेत्रों में किसी भी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सिनेमाघरों ,रेस्त्रां और अन्य जगहों को भी सीमित संख्या के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। रूसी लोगों के टीका नहीं लगवाने के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। रूसी लोगों को कोरोना के टीके पर भरोसा नहीं है और उन्‍हें किसी भी नए मेडिकल प्रॉडक्‍ट को लेकर डर है।

इस बीच कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 24 करोड़ हो गए हैं। वहीं इस महामारी से 48.8 लाख लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इस घातक वायरस से बचाव के लिए कुल 6.58 अरब लोगों का टीकाकरण किया गया है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। शनिवार की सुबह तक वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और टीके की कुल संख्या क्रमश: 240,036,345, 4,888,986 और 6,586,517,325 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 44,883,603 मामलों और 723,747 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 34,037,592 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,627,476), यूके (8,400,971), रूस (7,804,750), तुर्की (7,601,596), फ्रांस (7,180,773), ईरान (5,765,904), अर्जेंटीना (5,271,361), स्पेन (4,984,386) हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version