प्रियंका गाँधी को रोक नहीं सकते, जारी रहेगी न्याय के लिए लड़ाई: रॉबर्ट वाड्रा

लखनऊ। लखीमपुर कांड को लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कहा कि उनका पूरा परिवार घबराया हुआ है और बच्चे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आखिर किस आधार पर उन्हें हिरासत में रखा गया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि इन सब घटनाओं के बावजूद उनका परिवार देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

योगी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘आखिर उनको किस आधार पर हिरासत में रखा गया है। एक महिला से आप इतना ज्यादा डरते हैं कि उनको रोके रखा गया है। प्रियंका अपने दो साथियों के साथ पहुंची थीं। उन्हें पीड़ितों से मिलने दिया जाता तो यह सबकुछ नहीं होता।’

वाड्रा ने कहा कि प्रियंका को हिरासत में रखे जाने से उनके बच्चे भी परेशान हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने प्रियंका से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरा इंटरनेट भी काट दिया गया है। उन्होंने उन्होंने कुछ नंबर दिए हैं जिन पर मैं उनसे बात कर सकूं। मैं उनका पति हूं। मेरा पूरा परिवार घबराया हुआ है। बच्चे सोच रहे हैं कि काफी समय हो गया है।’

वाड्रा ने कहा- आप प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत को रोक नहीं सकते। लखीमपुर खीरी जाते वक्त पुलिस ने उन्हें धक्का दिया। मैने कल रात देखा कि कैसे पुलिस द्वारा उन्हें चारों ओर से घेर कर धक्कामुक्की की जा रही थी। इस दौरान उनके हाथ भी मुड़ गए थे। वह केवल हिंसा में जान गंवाने वालों के परिवार से मिलना चाह रही थी। पुलिस के पास उस वक्त कोई वारंट नहीं था। पुलिस उनके कपड़ों को पकड़े हुई थी।

वाड्रा ने केंद्र सरकार को महिला सुरक्षे के मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है और दूसरी तरफ  मैनें दखा की किस तरह प्रियंका से दुर्व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि किसानों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए अपनमी जान गंवानी पर रही है।  

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version