महापौर व नगर आयुक्त ने निगम कर्मचारियों को किया जूतों का वितरण

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में आज नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को जूतों का वितरण किया गया

उद्यान विभाग प्रकाश विभाग टैक्स विभाग निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी के लगभग ढाई सौ कर्मचारियों को शरद ऋतु हेतु वर्दी दी गई थी तथा कर्मचारियों के निवेदन पर वर्दी के उपरांत जूतों को भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा माननीय महापौर जी की अध्यक्षता में वितरित किया गया ताकि कर्मचारियों का सर्दी से बचाव हो सके और मन लगाकर कर्मचारी निगम हित में कार्य करें

माननीय महापौर आशा शर्मा जी द्वारा उपस्थित कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की गई तथा कर्मचारियों को निगम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनको सरहाया गया गया

नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त कर्मचारियों को उत्साहित करते हुए कहा कि गाजियाबाद नगर निगम संस्था को समस्त कर्मचारियों के कार्य से ही मजबूती मिलती है तथा कर्मचारियों को संस्था का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए उत्साहित किया गया

कार्यक्रम में नगर निगम गाजियाबाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नैन सिंह द्वारा समस्त कर्मचारियों की तरफ से गाजियाबाद नगर निगम हित में कार्य करने के लिए माननीय महापौर और नगर आयुक्त महोदय के समक्ष पूर्ण विश्वास से बात रखी समस्त कर्मचारीगण द्वारा संस्था के प्रति पूरी मेहनत से कार्य करने के लिए वचन दिया गया, कार्यक्रम में सोमवीर सोनी जी सहित माननीय पार्षद ललित कश्यप अभिनव जैन मोहम्मद आसिफ खान उपस्थित रहे

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version