दिलीप कुमार की मौत के 1 महीने बाद बिगड़ी सायरा बानो की तबीयत, एक्ट्रेस हुईं आईसीयू में भर्ती

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

Saira banu actress saira banu saira banu movies saira banu health dilip kumar actor dilip kumar dilip kumar movies dilip kumar death सायरा बानो अभिनेत्री सायरा बानो सायरा बानो फिल्में सायरा बानो तबीयत दिलीप कुमार अभिनेता दिलीप कुमार दिलीप कुमार फिल्में दिलीप कुमार मौत

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा सायरा बानो के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की पत्नी हैं। दिलीप कुमार का इसी साल जुलाई में इंतकाल हो गया था। इसके बाद से सायरा बानो खबरों से दूर हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार दिलीप कुमार के इंतकाल के बाद से सायरा बानो की तबीयत नासाज चल रही है। बुधवार तबीयत में सुधार न होने के चलते 1 सिंतबर को उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो को ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल भी कम की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

वहीं सायरा बानो की तबीयत का पता चलते ही फैंस और उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीती 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हो गया था। वह 98 साल के थे। उनके निधन के बाद से सायरा बानो भावनात्मक रूप से टूट गई हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो ने कहा था कि उनसे जीने का कारण छीन लिया गया है।

यह बात सायरा बानो ने दिलीप कुमार के डॉक्टर से कही थी, जब डॉक्टर ने उन्हें दिलीप कुमार के निधन के बारे में बताया था। दिलीप कुमार का इंतकाल मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में 98 वर्ष की आयु में हुआ है। वह लंबे समय से बीमार थे। इससे पहले भी दिलीप कुमार अक्सर बीमार पड़ते थे तो सायरा बानो ही उनको संभालती थीं। उनकी सेहत और तबीयत के बारे में भी वही जानकारी देती थीं।

आपको बता दें कि सायरा बानो हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों रही हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था और हिट फिल्में दी थीं। सायरा बानो ने हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से शादी की। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र से कर दी थी। उनकी डेब्यू फिल्म साल 1961 में आई जंगली थी। इस फिल्म में सायरा बानो के साथ दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?