LPG cylinder भराने में अब और कटेगी जेब, तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

LPG सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार भी 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्‍ली में non-subsidized Cylinder की कीमत 859.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 884.50 रुपए हो गई है।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। LPG सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार भी 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्‍ली में non-subsidized Cylinder की कीमत 859.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 884.50 रुपए हो गई है। नई कीमतें 1 सितंबर से प्रभावी हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने 17 अगस्‍त 2021 को कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

LPG Commercial Gas ka Rate

तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) भी महंगा कर दिया है। इसके दाम अब बढ़कर 1693 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। पहले दिल्‍ली में इसका रेट 1618 रुपए था। 17 अगस्‍त को सिलेंडर रेट में इजाफा किया गया था। इससे अलग-अलग जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर 70 रुपये तक महंगा हो गया था। हालांकि उस दौरान बिहार में कमर्शियल सिलेंडर 5 रुपए तक सस्‍ता हुआ था। वहां इसकी कीमत 1836 रुपए पर आ गई थी। लेकिन गोरखपुर में दाम बढ़कर 1765 रुपये हो गए थे।

1 साल में 6 बार बढ़े दाम

बता दें कि Non Subsidy Gas Cylinder की कीमत में बीते 1 साल में कुल 6 बार बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले सात साल में दोगुनी से ज्‍यादा हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) में मिलता था। 1 अगस्‍त 2020 को इसका रेट 619 रुपए था। दिसंबर 2020 में इसके दाम 100 रुपए तक बढ़ गए।

जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये

वहीं जून में तेल कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 122 रुपए की कटौती की थी। इससे 19 Kilo Ka Cylinder 1473.50 रुपए में आ गया था। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये हो गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?